Categories: देश

मानसून के केरल तट पर समय से 5 दिन पहले पहुंचने के आसार, प्रचंड गर्मी के बीच राहत भरी खबर

Monsoon Updates: भारतीय मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि मानसून अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 15 मई तक पहुंच जाएगा. अब यह देश के मुख्य तटीय इलाके में भी समय से पहले आएगा.

नई दिल्ली: Weather Forecast : प्रचंड गर्मी झेल रहे देश के ज्यादातर हिस्सों के लोगों के लिए राहत की खबर है. मानसून न केवल अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहुंचेगा, बल्कि केरल के तट पर यह अपने सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले 25 मई को पहुंच जाएगा. दक्षिणपश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. इसके केरल तट पर समय से पांच दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है. सामान्य तौर पर मानसून केरल तट पर 1 जून को पहुंचता है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा, इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में अपने निश्चित समय से पहले पहुंचेगा. यह तय वक्त से करीब 4-5 दिनों पहले दस्तक दे सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है, “इस साल केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के निर्धारित समय से पहले दस्‍तक देने की संभावना है. दक्षिण के राज्‍य केरल में इस साल मानसून, 27 मई तक पहुंच सकता है. ” राज्‍य में मनसून की दस्‍तक की सामान्‍य तारीख एक जून के आसपास है. दक्षिण पश्चिम मानसून की समय से पहले दस्‍तक की खबर ऐसे समय आई है जब देश के उत्‍तर और मध्‍य भारत के राज्‍य भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं.

विक्रम प्रभु

Share
Published by
विक्रम प्रभु

Recent Posts

Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye – पूरी जानकारी

Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye: की बात करते समय सबसे पहले दिमाग में एफिलिएट…

1 year ago

Social Media Se Paise Kaise Kamaye (Hindi)

Social Media Se Paise Kaise Kamaye:- सोशल मीडिया का उद्देश्य सामाजिक संबंध बनाना है लेकिन…

1 year ago

Winzo App Se Paise Kaise Kamaye ( hindi)

Winzo Se Paise Kaise Kamaye: यदि आप भी काफ़ी समय फ्री होते हैं और पैसा…

1 year ago

Whatsapp Se Paise kaise Bheje – WhatsApp Pay In Hindi

आजकल लोगो के मन मे अक्सर जब सवाल पैसे भेजनें का आता है तो वह…

1 year ago

Pinterest Kya Hai | Pinterest Se Paise Kaise Kamaye

Pinterest App Se Paise Kaise Kamaye: Pinterest के 500 मिलियन से ज्यादा के डाउनलोडर है।…

1 year ago

Top 14 Video Dekh Kar Paise Kamane Wale Apps

नमस्कार दोस्तों! आज हम चर्चा करेंगे ‘Video Dekh Kar Paise Kamane Wale Apps' के बारे…

1 year ago